फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाषण प्रतियोगिता में निकिता ने बाजी मारीन

Thu, 25 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अंबेडकर सभागर में शताब्दी समारोह में विजेताओं का पुरस्कार वितरण किया गया। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विकास भवन के अंबेडकर सभागार में बृहस्पतिवार को अपराह्न एक बजे किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अटल जी हमेशा देश हित को सर्वोपरि माना। उन्होंने हमेशा सादगी को महत्व दिया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की निकिता ने बाजी मारी। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा ने कहा कि देश व समाज के विकास में सभी छात्र योगदान दें, अटल जी के सुशासन का यही मंत्र है। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने कहा कि कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं सुशासन विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रतनसेन इंटर काॅलेज बांसी के आकाश कनौजिया ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन कोला की पूजा शुक्ल को दूसरा तथा रतनसेन इंटर काॅलेज बांसी के सुधांशु अग्रहरि तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रुपये, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को क्रमश: तीन हजार और 25 सौ रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए गए।
विज्ञापन

स्नातक एवं स्नातकोत्तर अध्ययनरत स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की निकिता ने बाजी मारी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की शिवानी जायसवाल दूसरे और राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी की खुशी मिश्र तीसरे स्थान पर रहीं। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें