शोहरतगढ़/ढेबरुआ। बढ़नी कस्बे व कस्बे के तिराहे पर जाम की समस्या व्यापारियों के शिकायत के बाद भी हालत ज्यो की त्यों बनी हुई है। कस्बे में प्रतिदिन घंटों जाम लग जा रहा है। जिससे व्यपारियों व आम जनमानस को आने-जाने में बहुत परेशानी है। व्यापारियों कहना कि सड़क के दोनों ओर ठेला व रेहड़ी-पटरी वाले बेतरतीब ढंग से अपना डेरा जमाए हुए हैं।
टैक्सी वालों पर तो जैसे कोई अंकुश ही नहीं है, जहां जिसका मन किया सड़क के किनारों पर पार्किंग बना लिया है। जिससे जाम लग जाता है। बीते जुलाई माह में बढ़नी कस्बे में जाम से निजात दिलाने के लिए व्यापारियों ने जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर से मिलकर अवगत कराया। मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकार यातायात को बढ़नी कस्बे व तिराहे पर पुलिस की तैनाती शिफ्टवार लगाने का निर्देश दिया था। डीएम के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती तो कर दी गई। लेकिन जब तक कस्बे के अतिक्रमण को हटाया नहीं जाएगा, तबतक जाम लगेगी।
नेपाल सीमा पर बढ़नी एक प्रमुख बाजार है। नेपाल व इस क्षेत्र के आसपास के लोग ट्रेन व बस से यात्रा करते हैं। यहां से सीधे लखनऊ व दिल्ली के लिए बस मिलती है। और भारतीय क्षेत्र के लोग नेपाल की बाजारों में व नेपाल में रहने वाले लोग भारतीय सीमा के बढ़नी कस्बे बाजारों खरीदारी करते हैं। इसी चलते कस्बे प्रतिदिन लोगों की भीड़ रहती है। राष्ट्रीय राज मार्ग से प्रतिदिन हजारों भारी वाहन आवाजाही करते हैं। इसके अलावा बड़े-बड़े ट्रक, टेलर वाहन, निजी वाहन हजारों की संख्या में भारत से नेपाल व नेपाल भारतीय सीमा प्रवेश कर गोंडा, बलरामपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, फैजाबाद, गोरखपुर सहित आदि प्रमुख स्थानों से आते-जाते हैं।
जैसे बढ़नी कस्बे में पहुंचते हैं। सड़क के किनारे अतिक्रमण व आड़ा-तिरछा वाहन खड़ा होने की वजह से कभी-कभी घंटों जाम लग जाता है। सड़क के दोनों ओर ठेला व रेहड़ी-पटरी वाले बेतरतीब ढंग से अपना डेरा जमाए हुए हैं। टैक्सी वालों पर तो जैसे कोई अंकुश ही नहीं है, जहां जिसका मन किया सड़क के किनारों पर पार्किंग बना लिया है। पक्के दुकानदार भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं, अपनी दुकानों के सामने इस हद तक अतिक्रमण कर लिया है, कि सड़क की पटरी लगभग खत्म हो चुकी है। हालात यह है कि कस्बे की चौड़ी सड़कें आधी रह गई हैं। कस्बे के आसपास दो इंटर कॉलेज व चार पब्लिक स्कूल होने के नाते स्कूल आने-जाने के समय ट्रैफिक की हालत और भी खराब हो जाती है।
-
बोले कारोबारी
बढ़नी कस्बा घना आबादी वाला क्षेत्र है। हाइवे सड़क से लेकर हर गली व बाजार की सड़कें पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है, नेपाल जाने वाले बड़े वाहन कस्बे होकर प्रतिदिन जाते हैं। जिसके चलते सड़क पर कम जगह होने के कारण जाम लग जाती है। हालत यह हो गई कि लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। इसके बावजूद अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
-धनंजय सिंह, व्यापारी बढ़नी
-
डीएम से मिलकर बढ़नी कस्बे में जाम लगने से निजात पाने के लिए उनसे मिलकर अवगत कराया गया था। लेकिन अभी तक जाम से छुटकारा नही मिला है। जाम की स्थित अतिक्रमण होने की वजह से बड़ी समस्या बनी हुई है। सड़क की दोनों पटरी पर ठेले और रेहड़ी वालों ने कब्जा कर रखा है। टैक्सी चालक भी मनमानी करते हैं, अतिक्रमण पर कार्रवाई होनी चाहिए।-
-राजकुमार अग्रहरि, व्यापारी बढ़नी
-
कोट
शोहरतगढ़ कस्बे में अतिक्रमण होने की वजह से जाम से लोगो को जूझने की जानकारी है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सड़क के पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को हटवाया जाएगा।
-एसडीएम चंद्रभान सिंह