फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तक पहुंचाएंगे रसोइयों की मानदेय बढ़ाने की मांग : विधायक

Sat, 30 Nov 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के परसा स्टेशन स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में तैनात रसोईयाें को
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाक के परसा स्टेशन स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय पर रसोइयों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा व उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने बढ़नी व आंशिक इटवा ब्लाक क्षेत्र के 600 रसोइयों में उपहार बांटे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ठंड, गर्मी और बरसात के विपरीत परिस्थितियों में भी रसोइया स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खाना बनाकर खिलाती हैं। कम मानदेय पर इतनी मेहनत करने वाली रसोइया कर्मचारियों के हितों के लिए वह हमेशा मदद करते रहेंगे। उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे, सभी को इनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, बढ़नी बीईओ रामू प्रसाद, शोहरतगढ़ संतोष कुमार शुक्ल व इटवा महेन्द्र प्रसाद ने संबोधित किया।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, व्यापारी नेता प्रदीप कमलापुरी, डाॅ. आशुतोष सिंह, राम दास मौर्या, रत्नेश सोनी, मुस्तन शेरूल्लाह, हरीश वर्मा, भोला शर्मा, अजय वरुण, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें