फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
डुमरियागंज में अतिक्रमण हटवा ते एसडीएम प्रदीप कुमार व पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खाली हुईं सड़कें
विज्ञापन

ट्रक को सीज करने के साथ 50 दोपहिया वाहनों का किया गया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर क्षेत्र में सड़क, फुटपाथ और नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को तहसील प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ ही व्यापारियों के साथ एसडीएम, सीओ ने बैठक कर दो दिन के अंदर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान के दौरान अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम प्रदीप कुमार यादव और सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के बैदौला से खीरा मंडी तक सड़क सुरक्षा अभियान एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रशासन ने नालों पर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों द्वारा सीढ़ी आदि का निर्माण करके किए गए कब्जे को तुड़वाने के साथ ही टिन शेड तथा दुकानों के सामने लगाए गए होर्डिंग्स को जेसीबी के जरिए हटवा दिया। अतिक्रमण हटवाने के बाद एसडीएम प्रदीप कुमार यादव और सीओ अजय श्रीवास्तव ने व्यापारियों से संवाद कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने को कहा। साथ ही अभियान के दौरान पांच बसों और एक ट्रक को सीज करने के साथ ही सड़क और फुटपाथ पर बेतरतीब खड़ीं 50 दोपहिया वाहनों का चालान कर दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत डुमरियागंज के अधिशासी अधिकारी शिवकुमार, थानाध्यक्ष डुमरियागंज सूर्यभान सिंह, एसआई दद्दन राय, महंत मिश्र, कासिम मेहंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें