फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस के बारे में बताया

Sat, 30 Jul 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में बच्चों ने निकाली इंसेफेलाइटिस जागरूकता रैली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांसी। नवोन्मेष साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था ने नगर में रैली निकालकर लोगों को जापानी इंसेफलाइटिस व बाढ़ के बाद होने वाली संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। नवोन्मेष संस्था ने गांगुली चौराहे पर स्थित आरडीकेडी स्कूल में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों-अभिभावकों को जेई सहित सभी संक्रामक बीमारियों की जानकारी देते हुए इससे बचाव का उपाय बताया।
विज्ञापन

इसके बाद संस्था के बैनर तले विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली। रैली में बच्चे संक्रामक रोगों से बचाव से संबंधित नारे लगा रहे थे। रैली में संस्था अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, सचिव धीरज गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित दुबे, गौरीशंकर, सत्यनारायण मौर्या, भीम चंद्र सिंह, आदित्य कुशवाहा, शैली खुशबू, रूबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें