सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीएम सूरज योजना पोर्टल का शुभारंभ एवं योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण बटन दबाकर किया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम व वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण विकास भवन के अंबेडकर सभागार में देखा गया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सरकार की नजर में न ही कोई व्यक्ति छोटा है न ही बड़ा है यहां पर सभी वर्ग को रोजगार के साथ-साथ सम्मान भी दिया जा रहा है। इन लोगों को टूलकिट दिया जा रहा है वे छोटे उद्योग से अपना रोजगार बड़ा करें। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा गया है।
डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के तहत जनपद में अनुसूचित जाति के 22 तथा पिछड़ा वर्ग के 20 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न बैंकों द्वारा लाभान्वित किया गया है। इस कार्यक्रम में जनपद में तीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा ऑनलाइन ऋण वितरित किया गया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. राहुल गुप्ता उपस्थित रहे।