फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस राजस्व निरीक्षक के सापेक्ष तैनात हैं पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दस राजस्व निरीक्षक के सापेक्ष तैनात हैं पांच
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में प्रभावित हो रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय तहसील में भूमि संबंधी मामलों की शिकायतों की भरमार है, लेकिन इनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। राजस्व निरीक्षक की कमी से हो रही दिक्कत के कारण फरियादी भटकने को मजबूर हैं। तहसील में 10 की जगह सिर्फ पांच राजस्व निरीक्षकों की तैनाती है।
तहसील क्षेत्र में आने वाले चार थानों में हर माह थाना समाधान दिवस एवं तहसील समाधान दिवस का आयोजन होता है। राजस्व निरीक्षकों की तादाद कम होने के कारण एक माह में आने वाले सौ से अधिक भूमि विवाद के मामलों में कुछ का ही निस्तारण हो पाता है। बाकी मामलों का निस्तारण ठंडे बस्ते में है। फरियादी विवाद का निपटारा कराने के लिए तहसील व थानों का चक्कर लगाकर थक जा रहे हैं, लेकिन भूमि की पैमाइश नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव कहना है कि राजस्व निरीक्षक की तैनाती शासन के निर्देश के अनुसार होना है। तहसील में 10 राजस्व निरीक्षक के पद हैं, लेकिन उसके सापेक्ष पांच ही राजस्व निरीक्षक तैनात है। इस कारण अधिक मामले का निस्तारण नहीं हो पाता है। अधिक से अधिक मामले का निस्तारण के लिए राजस्व निरीक्षक को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें