बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
सिद्धार्थनगर। विद्यार्थियों एवं युवाओं के हित में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कई तरह की गतिविधियां संचालित करती हैं। इस लिए विश्व का यह सबसे बड़ा छात्र संगठन बेहद मजबूत है और इसमें सदस्यों की तादाद बहुत है। ये बातें विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सेवा कार्य प्रमुख नित्यानंद शुक्ल ने संगठन की समीक्षा बैठक में कहीं। इस दौरान संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की समीक्षा बैठक में जिले के पिछले वर्ष की योजना की समीक्षा एवं आगामी वर्ष की योजना पर चर्चा की गई। संगठन की गतिविधि संचालित करने के लिए आगामी सत्र की योजना बनाई गई। इसमें आगामी सत्र 2022-2023 में जिले के सभी 114 शैक्षणिक संस्थानों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 20000 नए सदस्य बनाने की योजना है। साथ ही जिले के 114 शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी परिषद की इकाई बनाने की योजना है तथा सेवा कार्य, परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान की भी योजना बनी।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवागत विभाग संगठन मंत्री धीरेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रमुख डॉ. रत्नाकर पांडेय, जिला संगठन मंत्री अंशज, जिला संयोजक प्रियांशु त्रिपाठी, तहसील संयोजक आकर्ष त्रिपाठी, शिवम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।