फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में एक हजार के नए नोट पर राम-लक्ष्मण का चित्र

विज्ञापन
नेपाल का के एक हजार के नए नोट पर होंगे चितवन राष्ट्रीय निकुंज के जुड़वा हाथी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नेपाल के एक हजार के नए नोट पर हाथी की तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र बैंक ने जारी किया चित्र, अभी तक था अफ्रिकन हाथी का चित्र
ध्रुव यादव
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल की ओली सरकार एक हजार के नोट से अफ्रिकन हाथी का चित्र हटाकर राष्ट्रीय प्रतीक लगाएगी। नोट पर अब चितवन नेशनल पार्क कसारा, हट्टिसर के राम-लक्ष्मण नाम के हाथी की जोड़ी का चित्र होगा। नेपाल राष्ट्र बैंक की ओर से बृहस्पतिवार को नेपाल के एक हजार रुपये के नए नोट का चित्र जारी किया गया है। जल्द ही यह नोट चलन में होगा।
विज्ञापन

देश में सबसे अधिक मूल्य वर्ग के इस नोट पर अफ्रिकन हाथी का चित्र होने की चर्चा हाल ही में शुरू हुई थी। सवाल उठने लगे कि जब नेपाल राष्ट्र में हाथियों की कमी नहीं है तो नोट पर अफ्रिकन हाथी का चित्र क्यों। इसके बाद ओली सरकार ने नोट में बदलाव करने का निर्णय लिया। मुद्रा में राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल करने के पीछे वित्त मंत्री मेघ बहादुर पांडे की बड़ी भूमिका है। मेघ बहादुर पांडे राष्ट्रीय राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव संरक्षण विभाग के प्रतिनिधि रह चुके हैं। वर्ष 2012 में नोट और सिक्का डिजाइन कमेटी ऑफ नेपाल राष्ट्र बैंक के सदस्य रहते समय उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल किए जाने पर जोर दिया था। तब उन्होंने चितवन राष्ट्रीय निकुंज में हाथी के जुड़वां बच्चे राम-लक्ष्मण का चित्र नोट पर छापने की मांग की थी। एक हजार के नोट पर राम-लक्ष्मण का जो चित्र है वह भी पांडे ने ही लिया है। वित्तमंत्री मेघ बहादुर पांडे ने बताया कि विदेशी जानवरों वाले सभी नोट बदलने का निर्णय लिया गया है। 20, 50 और 500 रुपये के नोटों की डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें