फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बिजली कटौती से त्रस्त हैं उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में बिजली कटौती से त्रस्त हैं उपभोक्ता
विज्ञापन

- इटवा तहसील क्षेत्र में कटौती से लोगों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। क्षेत्र में करीब एक हफ्ते से पूरी रात बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। 18 घंटे आपूर्ति के बजाय महज आठ से नौ घंटे की बिजली मिल रही है। उमस भरी गर्मी में पूरी रात लोगों को जागकर बितानी पड़ रही है। बदहाल बिजली व्यवस्था से लोगों में रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का वादा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति कठौतिया रामनाथ उपकेंद्र पर हवा हवाई साबित हो रही है। हल्की बरसात या हवा चलने पर कई घंटे बिजली गुल हो जाती है। पिछले सात दिनों से बिस्कोहार क्षेत्र में रात के समय में बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोग बिजली के सहारे ही रात में सो पाते हैं, लेकिन जब खाना बनाने व सोने का समय होता है। तभी बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है। इटवा तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ में सरकारी आदेश का भी पालन नहीं हो रहा है। यहां कब बिजली आएगी और कब जाएगी कोई समय निर्धारित नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत घर की महिलाओं को होती है, शाम को जब भोजन बनाने लगती हैं तो बिजली की आंख मिचौली चालू हो जाती है जो रात नौ बजे तक चलती है। उसके बाद जब सोने का समय होता है, तब भी बिजली चली जाती है और रात साढ़े बारह बजे आती है। क्षेत्र के गौरा बड़हरी निवासी आशीष चौधरी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, हरिबंधनपुर निवासी अनिल चौधरी, नावडीह निवासी पवन कुमार चौधरी, मुड़िला मिश्रा निवासी आकाश मिश्र, गदाखौवा निवासी नियामतुल्लाह, त्रिलोकपुर निवासी अमानुल्लाह, बिस्कोहर निवासी राम बहाल आदि ने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और रात में बिजली कटौती न कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ रितेश कौशल ने बताया कि आपूर्ति पूरा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें