सिद्धार्थनगर। बिजली निजीकरण को लेकर मंगलवार को राविपजूई संगठन के विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान बिजली के निजीकरण को रोकने के लिए नारा लगाने के साथ विरोध जताया। अध्यक्ष यादवेश राय ने बताया कि विद्युत निजीकरण होने से कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहां कि विद्युत को निजीकरण होना इस देश के लिए एक घातक कदम होगा। राज्य सरकार इस निर्णय को बदलने के साथ अन्य राज्य के कर्मचारियों को वापस भी ले। उप्र पाॅवर काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण किया जा रहा है। इसके विरोध में केंद्रीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में एक दिन का सांकेतिक विरोध सभा की गई है। संवाद