सिद्धार्थनगर। शहर में बुधवार की सुबह चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हाइडिल से साड़ी तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण में पोल शिफ्टिंग को लेकर बिजली की आपूर्ति नहीं होगी।
सुबह के समय बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कटौती का समय सुबह सात से 11 बजे है। एसडीओ योगेश बघेल ने बताया कि नौगढ़ उपकेंद्र के सभी 11 केवी फीडर से आपूर्ति बंद रहेगी। अशोक मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।