फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर का ट्रांसफार्मर फिर फूंका, 15 घंटे से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर फुंका ट्रांसफॉर्मर, 15 घंटे से आपूर्ति ठप
विज्ञापन

सुभाषनगर समेत तीन वार्डों में रविवार रात दो बजे से गुल है बिजली
बिजली निगम के अधिकारियों के फोन पर संपर्क न होने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के सुभाषनगर वार्ड में लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शनिवार रात करीब दो बजे फूंक गया। इससे करीब आधा नगर अंधेरे में डूबा हुआ रहा। बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क न हो पाने के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। 15 घंटे से अधिक समय से सुभाषनगर समेत तीन वार्डों में करीब पांच सौ से अधिक घरों में आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

नगर के पूर्व सभासद रामसेवक गुप्ता, अनूप कसौधन, राजकिशोर पटवा, श्रीराम गुप्ता, राजेश मिस्त्री, सुभाष कसौधन आदि लोगों ने बताया कि पिछले महीने हमारे मोहल्ले का ट्रांसफॉर्मर फूंक गया था। एक माह पहले ही किसी तरह फिर से ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया। लेकिन फिर से महीने भर बाद ट्रांसफॉर्मर दोबारा फूंक गया। लोगों को अक्सर बिजली कटौती, लो वोल्टेज एवं ट्रांसफॉर्मर फूंकने जैसी समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है। कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही से समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। निगम के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क न होने के कारण 15 घंटे बाद भी जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए कोई नहीं आया। ऐसे में फिर अंधेरे में रात गुजारनी पड़ेगी। विद्युत उपकेंद्र परसिया में तैनात जेई अनिल कुमार यादव के सीयूजी नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका नंबर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें