फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिनभर बिजली की आंख मिचौली से गर्मी में परेशान हुए लोग

Sat, 07 Oct 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- दिन-रात में 15 से 16 बार हो रही है बिजली की कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर में हो रही बिजली कटौती से लोगों को उमस भरी गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। लोग दिन-रात हो रही बिजली कटौती से परेशान हैं। वहीं, कई महिलाएं बिजली विभाग को कोसती रहीं।
सुबह से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में सुबह से ही पांच से दस मिनट के लिए बिजली कटौती होती रही। तेज धूप व उमस से लोगों को गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही थी। लोग छांव की तलाश में पेड़ के नीचे व पार्क में टहलते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक छह से अधिक बार बिजली की कटौती हुई। इससे लोग गर्मी में परेशान हुए। लोगों को नींद नहीं आती है, जिससे सुबह देर से सो कर उठते हैं। नींद न आने से उनकी दैनिक दिनचर्या भी खराब हो रही है।
विज्ञापन

इस तरह से हुई बिजली कटौती
बिजली कटी बिजली आई
10:25 10:33
11:40 11: 44
02:07 02:15
04:22 04:35
05:25 06:02
06:09 बजे बिजली आई


वर्जन
जिला अस्पताल में नार्मल सप्लाई 11 हजार की थी, उसे 33 हजार किया जा रहा है। तभी कटौती हो रही है। चिड़िया लड़ने व लोकल फॉल्ट के कारण भी दो से पांच मिनट तक की कटौती हुई थी।
-यादवेश राय, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें