सिद्धार्थनगर। रतनसेन इंटर कॉलेज में आया कक्षा 11 का छात्र शुक्रवार को घर से लापता हो गया था। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने शनिवार को उसे पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा बलजीत कुमार राव ने बताया कि गुमशुदा कन्हैया कुमार निषाद पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम तेलौरा को संबंधित मोबाइल नंबर से प्राप्त लोकेशन एवं भिन्न-भिन्न स्थानों से पूछताछ तलाश के दौरान पुलिस टीम ने कन्हैया कुमार निषाद को पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, वह मोबाइल खरीदने की जिद में घरवालों को परेशान करने के लिए साइकिल बेचकर निकल गया था। संवाद