फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग, दंपती व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की लगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांग, दंपती व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की लगी ड्यूटी
विज्ञापन

- शिक्षक नेता ने जिला निर्वाचन अधिकारी से चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा महबूब हसन ने जिला निर्वाचन कार्यालय पर आयोग के निदेर्शों का पालन न करने व मनमानी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि विकलांग, सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों और दंपती में से एक को निर्वाचन कार्य से मुक्त रखने का फरमान है। मगर जिले में ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में तीन मार्च को विधानसभा चुनाव होना है। जनपद में आयोग के निर्देशों को दरकिनार करके विकलांग, दंपती व बुजुर्गों का ड्यूटी लगा दिया गया है। विकलांग को पीठासीन अधिकारी बना देने से सकुशल मतदान संपन्न होने पर संशय हो रहा है। यही नहीं ऐसे शिक्षकों या कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है जो बीएलओ पद तैनात हैं। उन्हें भी मतदान कर्मी बना दिया गया है। ऐसे में बूथों पर मतदाताओं को पर्ची बंटने पर सवाल उठ रहा है। शिक्षक नेता ने जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी से आयोग के मंशानुरूप दंपती, विकलांग व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी अलग करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें