फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटिया और गोद में वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
खटिया और गोद में वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग
विज्ञापन

-उम्र के अंतिम पड़ाव में विकास की चाहत में बुजुर्गों ने किया मतदान
-दिव्यांग मतदाता भी पहुंचे उत्साहपूर्वक मतदान करने
सिद्धार्थनगर। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह दिखा। कोई खटिया पर लेटकर मतदान करने गया तो किसी को उनके परिजन कंधे के सहारे मतदान केंद्र तक ले गए, जबकि दिव्यांग, बीमार मतदाताओं में भी मतदान के प्रति रुचि दिखी। ऐसे मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचने पर लोगों ने उनकी सराहना की।
भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठे मतदान करने की सुविधा दी थी, लेकिन इनमें से कम लोगों को ही घर बैठे मतदान की सुविधा मिली। अधिकतर लोगों को इस सुविधा की जानकारी ही नहीं थी। मतदान की बारी आई तो वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।
विज्ञापन

गोल्हौरा प्रतिनिधि के अनुसार बांसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजगरा मतदान केंद्र पर लकवाग्रस्त मरीज 70 वर्ष के बुद्धिराम को उनके परिवार के लोग खटिया पर उठाकर मतदान केंद्र ले गए, जबकि प्राथमिक विद्यालय गोठवा घाट में बीमारी से चलने में अक्षम रामनयन चौधरी को उनके परिजन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार नौगढ़ के मतदान केंद्र पर 95 वर्षीय देवकी चौधरी को उनके परिजन गोद में उठाकर वोट डालने के लिए ले गए। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार मधुबेनिया मतदान केंद्र पर मेहताब आलम अपनी 75 साल की दादी अफसरी खातून को मोटरसाइकिल पर बैठाकर वोट डालने गए तो पुलिस कर्मियों ने अंदर तक मोटरसाइकिल से जाने की अनुमति दी। बर्डपुर में 74 साल के गनेश मौर्य लाठी के सहारे चलते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचे।
विज्ञापन

वोट डालने में किया सहयोग
बर्डपुर में 85 वर्षीय आमिना ने भी वोट डाला। उनकी पड़ोसी शकीला और अरबुन्निशा उन्हें सहारा देते हुए मतदान केंद्र तक ले गईं। बांसी क्षेत्र के गोल्हौरा में घूंघट में वोट डालने पहुंची सीमा यादव अपनी 70 साल की सास चंद्रमती को सहारा देते हुए नजर आईं। बांसी क्षेत्र के मैन भरिया मतदान केंद्र पर 97 साल की बुजुर्ग उजिन्ना को दो युवक गोद में उठाकर मतदान कराने के लिए बूथ पर पहुंचे। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार चौखड़ा बूथ पर एक व्यक्ति बुजुर्ग मतदाता को ठेले पर बैठाकर मतदान केंद्र ले गया। डुमरियागंज के बैदौलागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शतायु मतदाता खैरून्निशा अपनी बहू के सहारे मतदान केंद्र पहुंचीं। इसी प्रकार कई दिव्यांग व बजुर्ग वैशाखी और ह्वील चेयर की मदद से मतदान करने गए। बांसी के सूपा मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता हेमा मतदान केंद्र पर पहुंची थी। वे पैर से दिव्यांग हैं। उन्होंने बताया कि घर बैठे मतदान करने की सुविधा की उन्हें जानकारी नहीं थी। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मधुबेनिया केंद्र पर दिव्यांग हजरत अली ह्वील चेयर से मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें