फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत

Sun, 19 Apr 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के बेनीपुर उर्फ पुरैना गांव निवासी राम निवास (65) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बेनीपुर उर्फ पुरैना निवासी राम निवास रविवार को किसी काम से इटवा कस्बे आया था। अभी वह कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर जा ही रहा था कि अचानक गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे तत्काल सीएचसी इटवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गांव वालों का कहना है कि पड़ोसियों से रविवार सुबह विवाद हुआ था, जिससे वह परेशान था। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर गया था, जिसे सीएचसी इटवा पहुंचाया गया। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें