फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ दोषियों को तीन साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मारपीट में गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी त्रिभुवन नाथ की अदालत ने आठ आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने सभी दोषियों को तीन-तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 6500-6500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन

दोषी पाए गए आरोपियों में ढ़ेला सिंह, प्रदीप निवासी चौरामाफी थाना डुमरियागंज तथा रजनीश, अखिलेश, रामपूजन, हिरम्बनाथ, रामधीरज चौबे और संतराम निवासी हरिबंधनपुर थाना डुमरियागंज शामिल हैं। मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना से संबंधित है।
अदालत में मामले की पैरवी अभियोजन पक्ष की ओर से की गई। सजा दिलाने में जिला मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी राजू यादव थाना डुमरियागंज का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें