फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सर्किल रेट से कम मूल्यांकन पर बैनामा उपनिबंधक ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। टंडवा गांव में गाटा संख्या 24 की भूमि के बैनामे में सर्किल रेट के विपरीत कम दर से स्टांप शुल्क लगाए जाने की शिकायत पर बुधवार को उपनिबंधक डुमरियागंज अमित कुमार पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता ने कृषि दर पर भूमि का मूल्यांकन किए जाने से करीब 6.50 लाख रुपये राजस्व क्षति होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

टंडवा निवासी चंद्रेश कुमार ने उपनिबंधक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 जुलाई 2026 को गाटा संख्या 24 की 0.3700 हेक्टेयर भूमि का पंजीकृत बैनामा अनिल कुमार ने राधेश्याम के पक्ष में किया था। आरोप है कि भूमि डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर बेवा चौराहे के पास स्थित है। आसपास आबादी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। भूमि के पास ईंट-भट्ठा भी संचालित है। इसके बावजूद बैनामे में भूमि का मूल्यांकन कृषि दर से किए जाने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

शिकायत में गाटा संख्या 24 की खतौनी बंधक होने और विक्रेता पर करीब 2.20 लाख रुपये का केसीसी ऋण होने का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें