फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ बोरी यूरिया बरामद, दो नेपाली पकड़े गए

Thu, 19 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी 43वीं वाहिनी खुनुवां बाॅर्डर की टीम ने पकड़ा
विज्ञापन

खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां की टीम ने मंगलवार देर शाम को जांच के दौरान साइकिल के साथ दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से आठ बोरी यूरिया बरामद की गई। पकड़े गए खलील मुसलमान और जमीरुल्लाह मुसलमान नेपाल के निवासी हैं। पुलिस ने बरामद खाद सहित कस्टम को कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि खाद लेकर तस्कर बॉर्डर पार जा रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम सीमा पर स्थित पिलर संख्या में 556/1 परसौना गांव के पास पहुंची। इस दौरान दो व्यक्ति साइकिल पर बोरी लादकर भारत से नेपाल सीमा की ओर जाते नजर आए। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कुल आठ बोरी यूरिया और दो साइकिल बरामद की। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान खलील मुसलमान निवासी शिवपुर जिला तौलिहवा, कपिलवस्तु (नेपाल) और जमीरुल्लाह मुसलमान निवासी ग्राम सुठौली, जिला तौलिहवा, कपिलवस्तु (नेपाल) के रूप में की गई। कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवां के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें