सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाए गए दो हैंडपंप और एक आरओ प्लांट काफी समय से खराब है।
दो हैंडपंप लगे हैं, लेकिन काफी समय से रिबोर नहीं होने से उनसे दूषित पानी आ रहा है। इससे खिलाड़ियों को अभी तो परेशानी हो ही रही है, वहीं गर्मी में पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है।
स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए चार हैंडपंप और दो आरओ प्लांट लगाए गए हैं, इसके बाद भी खिलाड़ियों को पीने के लिए स्वच्छ जल नहीं मिल पा रहा है। स्टेडियम में लगे हैंडपंप और आरओ प्लांट स्थापित किए गए थे, लेकिन नियमित रख-रखाव के अभाव में अधिकांश व्यवस्थाएं ठप हैं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में उन्हें या तो दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
कुछ खिलाड़ी बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी रौनक, संध्या, स्नेहा, सचिन शर्मा, राजन यादव ने बताया कि सुबह और शाम दोनों सत्रों में सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न खेलों की तैयारी के लिए आते है। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल और कबड्डी के खिलाड़ी को पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है।
ऐसे में हैंडपंप व आरओ प्लांट खराब होने से पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है। इससे खिलाड़ी घर से पानी लेकर आते है।
खिलाड़ियों ने बताया कि एक आरओ प्लांट तरणताल के पास होने से खिलाड़ियों को वहां तक जाने के परेशानी होती है।