फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी जुलाई बीत गई नहीं आया बोर्ड का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाफल का बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन

रिजल्ट नहीं आने से बढ़ रही विद्यार्थियों में बेचैनी
जिले में हैं 50 हजार से अधिक छात्रा-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षा का परिणाम अभी तक नहीं आया है। आधी जुलाई बीतने को है, लेकिन रिजल्ट नहीं आने के कारण परीक्षार्थियों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा पर ग्रहण लग गया था। चुनाव और कोरोना संक्रमण की बीच परीक्षा को रद्द कर दिया गया। हाईस्कूल और इंटर के प्री बोर्ड और नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा के अंक के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी होना है। आदेश को आए डेढ़ माह से अधिक वक्त बीत चुका है। लेकिन अभी तक परीक्षाफल जारी नहीं हो पाया है। हाईस्कूल की छात्रा शालू दुबे ने कहा कि यूपी बोर्ड की ओर से प्रमोटेड प्रमाण पत्र अभी तक नहीं मिला। जिससे अगली कक्षाओं में प्रवेश को लेकर संशय की स्थिति बनी है। हाईस्कूल के छात्र शशिकांत गुप्ता ने कहा कि समय ही धन है। मगर कोरोना काल तथा अन्य कारणों की वजह से बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ हम अभी तक प्रमोटेड प्रमाण पत्र नहीं मिला। इंटर की छात्रा रीका पांडेय ने कहा कि हमें अभी तक अंकपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे स्नातक से संबंधित प्रवेश में विलंब होगा। छात्र सुग्रीव गौतम ने कहा कि इंटर के बाद मैं स्नातक करना चाहता हूं। मगर अभी तक रिजल्ट का अता-पता नहीं है। इस बाबत डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने कहा कि बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी होगा। इस संबंध में कार्य चल रहा है, जल्द ही परीक्षा परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें