फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के युसुफपुर चौराहे पर शुक्रवार सुबह ई- रिक्शा व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई- रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
खलीलपुर के टोला रेहरवा निवासी अब्दुल अलीम (32) ई-रिक्शा चलाता है। वह शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रहा था। इस बीच बर्डपुर की तरफ से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उड़ गया और ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में अब्दुल अलीम का सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। बाइक चालक मोहाना थाना के खैरहवा निवासी खलील (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में चल रहा था। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसओ रतीश चंचल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया गया है। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृतक के परिजन की तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें