ई-रिक्शा व टेंपो में टक्कर, चालक जख्मी
बढ़नी। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग गांव के पास शुक्रवार की रात ई-रिक्शा और टेंपो टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बढ़नी पीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के बढ़नी नगर पालिका वार्ड नंबर आठ निवासी श्याम बिहारी ई-रिक्शा लेकर ढेबरुआ से बढ़नी जा रहे थे। दुधवनिया बुजुर्ग गांव के पास पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में श्याम बिहारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने उन्हें बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ढेबरुआ थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि टेंपो चालक को पकड़ लिया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की करवाई की जा रही है। संवाद