फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 116 वाहनों का ई-चालान, चार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 116 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 4 वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। शहर के बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर विशेष रूप से जांच की गई। बस स्टैंड रोड पर सवारी भरने के लिए सड़क पर खड़े बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तथा तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों के चालान किए गए। वहीं, कसया रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा की जांच कर सही कागजात मिलने पर उनकी नंबरिंग भी की गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभार गुलाब सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना है। साथ ही यह संदेश देना भी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें