फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल काॅलेज में एक्सरे काउंटर पर हंगामा

विज्ञापन
​खिड़की का कांच टूटा।
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में बुधवार को एक्सरे काउंटर पर हंगामा हो गया। इससे कुछ देर तक एक्सरे बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद एक्सरे के लिए दोबारा पंजीकरण शुरू हो पाया।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में सुबह से ही भीड़ लगी रही। सुबह से एक्सरे के तीनों केंद्रों पर भीड़ रही। मेडिकल कालेज के पुराने जिला अस्पताल भवन में सीटी स्कैन सेंटर के बगल में संचालित नए एक्सरे सेंटर में भी भीड़ थी। यहां दोपहर तक 150 लोगों का एक्सरे हो चुका था। लोग कतार में अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने पंजीकरण कराने के लिए बगल से हाथ बढ़ा दिया। इसके बाद कतार में खड़े लोगों ने आपत्ति की। इसके बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसके चलते काउंटर का कांच टूट गया। इसके बाद इस पर कर्मचारियों ने गत्ता लगा दिया। बैतालपुर क्षेत्र के उधोपुर से आई एक महिला ने बताया कि पति के पेट में दर्द है। डॉक्टर ने एक्सरे लिख दिया है। इनका एक्सरे कराने के लिए दो घंटे से कतार में खड़ी हूं। अभी तक नंबर नहीं आया। कुछ लोग आए और बिना लाइन के पर्ची जमा करने का प्रयास करने लगे। वहीं लंगड़ा बाजार के पास भगवानपुर से अपनी मां का एक्सरे कराने के लिए डेढ़ घंटे से लाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें