फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच के दाैरान स्मैक के साथ दो युवक दबोचे गएव

Sun, 10 May 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ/ बढ़नी। एसएसबी 50 वाहिनी भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 50वीं वाहिनी त्रिलोकपुर टीम ने शनिवार रात सीमा पर चेकिंग के दौरान विकास और मनोज कुमार यादव को पकड़ा।
विज्ञापन

तलाश में उनके कब्जे से 9.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई। लिखापढ़ी करने के बाद जनपद बलरामपुर की पचपेड़वा पुलिस को कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक मंगला राम चौहान के नेतृत्व में एसएसबी की टीम शनिवार रात लगभग 11:55 बजे बढ़नी-बलरामपुर मार्ग पर सीमा पिलर संख्या 571/2 के निकट विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान बलरामपुर से बढ़नी की ओर आ रहे बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से 9.60 ग्राम स्मैक, एक बाइक भारतीय मुद्रा 2640 रुपये, नेपाली मुद्रा 110 रुपये तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान विकास, मनोज कुमार यादव निवासी बढ़नी थाना ढेबरूआ के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक बलरामपुर निवासी दद्दू नामक के व्यक्ति से खरीदकर लाए थे और इसे खुद इस्तेमाल करने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

एसएसबी ने जब्त किए गए सामान और दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना पचपेड़वा, बलरामपुर की पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।ो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें