शोहरतगढ़। आरटीओ विभाग और खुनुवां पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बगहवा चौराहे के पास नेपाल जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक-एक वाहन की जांच की गई। ओवरलोड मिलने पर एक ट्रक पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने ट्रकों पर लदे सामान का वजन जांचा और परिवहन विभाग से संबंधित कागजातों की पड़ताल की। जांच के दौरान एक ट्रक पर निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लदा मिला।