फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बाइक की टक्कर में महिला घायल

Thu, 12 Nov 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी-सेवरा मार्ग पर बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया जबकि बाइक चला रहे युवक को भी हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, औरहवा गांव निवासी गुजराती देवी (45) पत्नी विश्वनाथ बुधवार सुबह ओंकार (21) पुत्र राम तिरथ के साथ बढ़नी से घर लौट रही थीं। दुधवनिया-सेवरा के बीच ढेबरूआ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी गुजराती देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. श्रवण चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया। महिला के पैर में फ्रैक्चर और हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें