समाज को बांटने किया जा रहा है काम: सैय्यदा खातून
विधायक ने कहा कि मैं हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और आगे भी करती रहूंगी। बलुआ समय माता के स्थान पर आयोजित श्रीराम कथा में आयोजक पुजारी लाल दुबे व कृष्ण दत्त शुक्ल ने मुझे बुलाया था, जहां पंहुचने पर लोगों ने सम्मान भी किया। कार्यक्रम करने की अनुमति भी उन्होंने ही दिलाई थी। इस तरह का काम करके लोग समाज को बांटने का काम करते हैं।
बोले पुजारी
मंदिर के पुजारी लाला पाठक ने बताया कि वे कृष्ण दत्त शुक्ल के साथ विधायक सैय्यदा खातून के यहां गए थे। उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया था।