नदी में डूबकर युवक की मौत
खेसरहा थानाक्षेत्र बरगदवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। थानाक्षेत्र के बरगदवा गांव के पास आमी नदी में बृहस्पतिवार देर शाम डूबे एक 20 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार दोपहर में उतराता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि वह नदी में नहाने गया था, तभी डूब गया था।
क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी अनिल (20) पुत्र राधेश्याम बृहस्पतिवार को गांव के पास से बहने वाली आमी नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते से समय पैर फिसल जाने से डूब गया था। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर तलाश के दौरान नदी में उसका शव उतराता हुआ मिला। एसओ खेसरहा प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।