फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बादल के साथ बूंदाबांदी, बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम में बदलने के बाद अंटकी किसानों की सांस
विज्ञापन

-शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 2 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम के बदले मिजाज से हर कोई हैरान है, वहीं किसानों के चेहरे पर तो उदासी छाई हुई है। शनिवार को जिले के सभी क्षेत्रों में थोड़ी-थोड़ी देर पर हुई बारिश से हर किसी को फसल की चिंता सताने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
शनिवार को सुबह से ही जिले के कुछ हिस्सों में बादल छाया रहा। वहीं कुछ हिस्सों में तेज धूप हुई। इससे बादल छाने वाले क्षेत्रों में थोड़ी देर के लिए बरसात भी हुआ, जिससे खेत में फसल की कटाई करा रहे किसानों की सांस अटक गई। उसके बाद धूप वाले क्षेत्रों में भी बादल छाने के बाद पांच से 10 मिनट तक बूंदाबांदी होती रही। इससे गेंहू की फसल की कटाई भी किसान करते रहे। दोपहर करीब एक बजे पूरे जिले में एक साथ बादल उमड़ पड़े, लेकिन बूंदाबांदी होते हुए आसमान से बादल भी चले गए। उसके बाद धूप खिलने से मौसम साफ हुआ तो किसान गेंहू की फसल के कटाई में जूट गए।
विज्ञापन

तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे किसानों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गेंहू की फसल के साथ अब किसानों को लहसुन, प्याज के साथ अन्य हरी सब्जियों के फसल की चिंता सताने लगी है। सुबह शाम मौसम में हो रहे बदलाव से किसानों को फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। किसान, राघू, दिनेश, सुखराम, बग्घा, अनवर ने बताया कि अभी भी जिले में 20 प्रतिशत से अधिक गेंहू की फसल का कटाई बाकी है। जबकि भूसा तो बन ही नहीं पाया है। ऐसे में इस बार के मौसम में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज धूप होने की संभावना है। बादलों की आवाजाही भी हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 2 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें