फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 12 किमी का 40 रुपये वसूल रहे वाहन चालक

Tue, 12 Mar 2024 10:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। पथरा कस्बे से डुमरियागंज, बांसी और अन्य स्थानों तक सवारी ढोने वाले ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। पथरा से बांसी की दूरी 12 किलोमीटर है। जिसका रोडवेज का किराया 21 रुपये है, जबकि ऑटो चालक यात्रियों से 40 रुपया वसूलते हैं। ऑटो चालकों के इस रवैए से लोगों को काफी परेशानी होती है। किराए को लेकर आए दिन यात्रियों और ऑटो चालकों में विवाद होता रहता है। बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पथरा से डुमरियागंज की दूरी 16 किलोमीटर, जिसका रोडवेज बस का किराया 28 रुपये है, लेकिन ऑटो चालक 60 रुपये वसूलते हैं। क्षेत्र के किशोरी, राजू सहानी, केशव मौर्या, मो शमीम, साकेत तिवारी, रमाकांत, राजेश, जितेंद्र आदि ने कहा कि ऑटो चालकों के पास कोई रेट लिस्ट नहीं है, बस उनकी मनमानी चलती है और अपने अनुसार किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें