ऑल इंडिया प्राइजमनी 20-20 लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया प्राइजमनी 20-20 लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने गुरुग्राम को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मैच में गुरुग्राम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए। गुरुग्राम की तरफ से वेदांत ने 52 रन, गौरव ने 35 और हिमांशु राणा ने 27 रन का योगदान दिया। दिल्ली के फैजान आलम ने तीन विकेट चटकाए।
जबाब में दिल्ली की टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली के लोकेश ने 37 और सुल्तान ने 31 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिल्ली के सुल्तान को सुनीत टेकड़ीवाल ने दिया।
फाइनल मैच का उद्घाटन कमिश्नर अनिल ढींगरा, एमएलसी सीपी चंद, सेंट पॉल स्कूल के निदेशक गिरीश चंद्रा और अमरीश चंद्रा, विकास केजरीवाल ने किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिल्ली के सुल्तान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार गुरुग्राम के सोमवीर देसवाल को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार इंदौर के शौर्य को दिया गया।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर गोरखपुर की विभिन्न खेल हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें हॉकी से प्रेम माया, भगवती क्षेत्री, जिल्लूररहमान, कुश्ती से दिनेश सिंह, पन्नेलाल यादव, जनार्दन यादव, बैडमिंटन से संजीत प्रधान, गार्गी सिंह, बास्केटबॉल से बच्चन प्रसाद, डाॅली यादव, फुटबॉल से ओमप्रकाश गौड़ और नुरुद्दीन, क्रिकेट से एखलाक अहमद और परवेज हसन खान, हैंडबाल से मंजूला पाठक और रामजन्म यादव, एथलेटिक्स से जवाहर प्रसाद को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर राजेश चौहान ने विजेता ट्राॅफी और तीन लाख रुपये दिल्ली की टीम को दिए। विशिष्ट अतिथि रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वीके यादव, एसएस दास, अतुल सराफ, आशुतोष अग्रवाल, राॅबिन मोरिस रहे।
इस दौरान एकेडमी के संरक्षक डाॅ. हर्ष सिन्हा, उपाध्यक्ष अरुणा यादव, अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. त्रिलोक रंजन, डाॅ. राजेश यादव, संतोष त्रिपाठी, मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे।