फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया
विज्ञापन

परसा। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर शनिवार की रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों से हजारों रुपये का सामान निकाल कर फरार हो गए। तुलसियापुर निवासी नसीम की तुलसियापुर चौराहा, कठेला रोड पर कीटनाशक और बीज की दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात किसी समय शटर का ताला तोड़कर चोर उनकी दुकान में घुसे और कीटनाशक, बीज आदि निकाल ले गए। चोरों ने पड़ोस में दिनेश कुमार की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का भी ताला तोड़ डाला। दुकान में रखे मोबाइल कवर, चार्जर, बैटरी, एलईडी आदि उठा ले गए। सुबह लोगों ने दुकानें खुली देखीं तो मालिकों को जानकारी दी। नसीम ने बताया कि चोर 25 हजार रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। दिनेश के अनुसार करीब पांच हजार रुपये का सामान गायब है। एसएचओ ढेबरुआ ने बताया कि तफ्तीश के साथ ही चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें