भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर राउत गांव में आठ जून को मीना (29) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। शुक्रवार को मीना के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है।
मीना के पिता कनिकराम ने त्रिलोकपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2010 में मीना की शादी रमवापुर राउत गांव निवासी अमित कुमार से की, जिसका गौना 2015 में हुआ। गौना के बाद से मीना ससुराल में थी और मायके भी आती जाती रहती थी। मेरी लड़की को कोई संतान न होने के कारण पति अमित कुमार, ससुर नंदलाल व सास नैना प्रताड़ित करती रहती थी। घर वालों की प्रताड़ना से दंग आकर मीना ने आठ जून की रात आत्महत्या कर ली। संवाद
न