फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 14 Apr 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दहेज का केस दर्ज कराया
विज्ञापन
जोगिया। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की रकम व बाइक की मांग की जा रही थी, जिसे नहीं देने पर ससुराल वाले विदाई नहीं करा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में बृजमगंज क्षेत्र के हाताबेला गांव के टोला आलम चक निवासी श्यामकली ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2013 में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी हरिलाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद से पति, ससुर व सास दहेज के रूप में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। उनके द्वारा धमकी दी गई कि जब तक रुपये व बाइक नहीं मिल जाते घर में नहीं रहने दिया जाएगा। इसके बाद से ही वे मायका में रही है, ससुराल वाले विदाई नहीं करा रहे हैं। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति हरिलाल, ससुर पृथ्वीराज, सास सुभावती, ननद अंशू व बहनोई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जी रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें