फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर की मौत

Fri, 14 Apr 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
3 death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव में शुक्रवार की सुबह एक किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौका पाकर चालक फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने  ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में लाकर खड़ा करा दिया । क्षेत्र का भुसौला अदाई गांव निवासी इब्राहिम (15) शुक्रवार की सुबह अपने गांव पास सड़क के किनारे बैठा था। इस बीच तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसेे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी हरिवंशपुर शिवकुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें