संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। सीएचसी इटवा में मंगलवार की रात चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद चिकित्सकों ने इमरजेंसी को छोड़कर शेष सेवाएं ठप कर दी थीं। बृहस्पतिवार को डीएम के आश्वासन पर चिकित्सक पुनः कार्य पर लौट आए।
उन्होंने ओपीडी सहित शेष अन्य सेवाओं को जारी रखी। इससे मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ा।
मंगलवार को रात में हुई मारपीट की घटना के बाद सीएचसी से जुड़े सभी कर्मचारियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि हम डर के साये में रहकर चिकित्सकीय कार्य नहीं कर पाएंगे। ऐसे में मारपीट में शामिल अराजक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई। तो हम सभी कर्मी कभी भी कार्य बहिष्कार पर जा सकते हैं। इसमें इमरजेंसी सेवा भी शामिल होंगी। वहीं, एसओ इटवा श्याम सुंदर तिवारी का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।