फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सोशल मीडिया पर अजनबी को न बनाएं मित्र’

Sat, 09 Dec 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के विद्या मंदिर स्कूल में नारी सुरक्षा की जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी दी गई और अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। 
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने छात्राओं से कहा कि झिझक छोड़कर आगे आएं और अपने अधिकार का प्रयोग करें। महिलाएं अबला नहीं हैं, बस उन्हें अपने अधिकार और कानून की जानकारी जरूरी है। कहा कि महिला हिंसा के प्रति जागरुक बनें और आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर गलत फेक आईडी बनाकर लोग ब्लैकमेल करते हैं। इससे बचने की जरूरत है। अजनबी को सोशल मीडिया पर अपना मित्र किसी भी हाल में न बनाएं। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड, यूपी-100, 1090 आदि की भी जानकारी दी। उधर, एएसपी अरविंद मिश्र ने सेंट जेवियर्स स्कूल में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को जानकारी दी।
इस दौरान सदर सीओ डीके सिंह, प्रभारी एसओ ओंकार सहाय, महिला थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी, एसआई संगीता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवा में थानाध्यक्ष मोहाना सौदागर राय के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज ककरहवा रामेश्वर यादव, ग्राम प्रधान बालमुकुंद जायसवाल, प्रधानाध्यापक रामसेवक आदि मौजूद रहे। इटवा के छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने छात्राओं को निडर होकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। इस दौरान चौकी प्रभारी बिस्कोहर कमलेश कुमार, सुरेंद्र नाथ पांडेय, सुरेश कुशवाहा, कृपाराम जायसवाल, भरत, विद्यालय प्रधानाचार्य रत्नवदेश्वर मणि, विनायक राज शुक्ला, आलोक त्रिपाठी, डीएन सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बांसी/खेसरहा। स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत हुई गोष्ठी में कोतवाल कहा कि नारी सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील है। अब नारियों पर अत्याचार करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। बीईओ बांसी शिव कुमार भारती, एसआई अजीत विक्रम राय, एसआई रविकांत मणि ने भी विविध जानकारियां दी। गोष्ठी में विद्यालय की अध्यापक सरोज लता भारती, एसआई सत्य प्रकाश यादव, कांस्टेबल देश दीपक सिंह, त्रिपुरारी, कैलाश नाथ यादव, प्रतिभा पांडेय, श्वेता यादव, राजेश, बीईओ विजय आनंद, बीना सिंह, ममता, गरिमा शुक्ला, तबस्सुम, दीपमाला, संगीता, जय प्रकाश अग्रहरि आदि रहे। उधर, खेसरहा के लीलावती महिला महाविद्यालय पेड़ारी में थानाध्यक्ष रणधीर मिश्र ने छात्राओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। इस दौरान एसआई शशिप्रकाश सिंह, महिला आरक्षी महिमा सिंह, अश्वनी कुमार, विजयबाला पांडेय, मोनिका द्विवेदी, महेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
डुमरियागंज। राजेंद्र भारती इंटर कॉलेज बढ़नीचाफा में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी में भवानीगंज एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नारी सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने डायल 100 और 1090 संचालित किया है। जिस पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कराकर तत्काल खुद को सुरक्षित कर सकती हैं। इंटर कॉलेज के गेट पर एक बोर्ड लगाया जाएगा। जिस पर महिला हेल्प लाइन नंबर लिखा हो और बोर्ड पर छात्राओं को अपनी शिकायत भी लिखने की जानकारी दी जाए। इस दौरान प्रधानाचार्य केबी सिंह, महिला आरक्षी विमला यादव, दयानन्द यादव, राघवेंद्र प्रताप, मुकेश, परमानंद, विजय, रामभवन, शैलेंद्र, राघव, सरिता, दीपमाला, रेखा, रेशमा आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़/खुनुवा। लाल बहादुर शास्त्री लघु माध्यमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी में शनिवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए तहसीलदार संतोष कुमार ओझा ने कहा कि नारियों को अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक होना जरूरी है। कार्यक्रम में  एसओ शमशेर बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य रामलखन, डॉ. पवन मिश्र, सुषमा त्रिपाठी, प्रवीण कुमार तिवारी, गोविंद प्रसाद, दिनेश, जगदीश प्रसाद, दिनेश, शिवलोचन, आनंद, इंद्रजीत, रमेश, अंबिकेश, अमित, नुरुलहुदा, नेवासी, अनारकली, रामरती, कंचन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें