फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं का प्रस्ताव मानने से डीएम ने किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अधिवक्ता सोमवार को कार्य से विरत रहे, जिससे समस्त राजस्व न्यायालयों, चकबंदी एवं तहसील न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं हुआ। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने अधिवक्ताओं के प्रस्ताव को मानने से इनकार कर न्यायिक कार्य शुरू किया, जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

सोमवार को शोहरतगढ़ बार एसोसिएशन के महामंत्री अशोक कुमार शुक्ला के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध के संबंध में शोहरतगढ़ बार एसोसिएशन ने सहयोग मांगा। जिस पर जिला बार एसोसिएशन एवं तहसील बार एसोसिएशन नौगढ़ ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव मानने से जिलाधिकारी पवन कुमार अग्रवाल ने इनकार किया। उन्होंने न्यायालय में न्यायिक कार्य शुरू किया। जिस पर नाराज अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी न्यायालय के सामने पहुंचकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं की नाराजगी को देखते हुए जिलाधिकारी ने न्यायालय का कार्य स्थगित कर दिया तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए। जिला बार अध्यक्ष सत्यदेव सिंह एवं तहसील बार महामंत्री सुशील मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यशैली व कार्यव्यवहार में सुधार होने तक जिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश शंकर मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता कृपाशंकर त्रिपाठी, अनिरुद्ध यादव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें