फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोटन कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन। छात्रा से अश्लील हरकत करने के मामले में लोटन बाजार स्थित उमा कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के संचालक पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
स्थानीय लोटन बाजार मेें संचालित होने वाले कंप्यूटर शिक्षण संस्थान की छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष दृग नरायन सिंह ने एक पत्र से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को अवगत कराया था। इसके बाद लोटन पुलिस ने उमा कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के संचालक गोविंद यादव निवासी खखरा बुजुर्ग के खिलाफ छेड़खानी करने के मामले में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ लोटन यशवंत सिहं का कहना है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष दृग नरायन सिहं को वादी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही संचालक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें