धेंसा में क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। डीएम ने गुरुवार को धेंसा नानकार में बने धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने मौजूद किसानों से खरीद को लेकर जानकारी हासिल की। वहीं, रजिस्टर की जांच की। कमियां मिलने पर कर्मचारियों को चेतावनी दी। जबकि एक किसान के धान की नमी भी मापी गई।
डीएम कुणाल सिल्कू ने सदर तहसील के धान क्रय केंद्र धेंसा नानकार का निरीक्षण किया। धान खरीद की प्रगति को देखा। जांच में पाया कि केंद्र पर कुल 403 क्ंिवटल धान की खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारी से खरीद रजिस्टर को मांगने पर जांच में कमियां सामने आईं। कमियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए आदत में सुधार लाने की चेतावनी दी।
क्रय केंद्र पर झरना, पंखा, नमी मापक यंत्र, बोरा आदि की जांच की। मौके पर एक किसान के धान की नमी मापा, धान की नमी 14.6 प्रतिशत मिली। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का धान क्रय करने में किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए। लापरवाही बरतने पर क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।