फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के तट पर पौधरोपण कराए सिंचाई विभाग : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा समिरत़ की बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नदियों के तट पर पौधरोपण कराए सिंचाई विभाग : डीएम
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिंचाई विभाग नदियों के तट पर पौधरोपण कराए, कृषि विभाग मृदा संरक्षण के लिए किसानों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करे। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की ओर पौधरोपण का जो लक्ष्य दिया गया है उसे पूर्ण करें। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत स्तर पर समिति का गठन हो गया है तथा उसकी सूचना डैसबोर्ड पर अपलोड कर दिया गया है। जल संरक्षण के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। पौधरोपण की सूचना सभी विभागों को हरितिमा एप पर सूचना अपलोड करने का निर्देश दिया गया तथा पौधो को सुरक्षित रखने के लिए ट्री-गार्ड लगवाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें