फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैंडपंप और ट्यूबवेल का कराए मरम्मत व रिबोर : डीएम

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, गेहू क्रय तथा गौशाल? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
खराब हैंडपंप और ट्यूबवेल का कराए मरम्मत व रिबोर : डीएम
विज्ञापन

- विकास भवन सभागार में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सभी खंड विकास अधिकारी संबंधित ब्लॉक क्षेत्र में हैंडपंप तथा ट्यूबवेल का निरीक्षण कर उसके रिबोर तथा कमियों को दूर कर संचालन कराये। साथ ही सभी तालाबों में पानी भरवाने का कार्य करें।
विज्ञापन

ये बातें डीएम दीपक मीणा ने विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, गेहूं क्रय तथा गोशाला की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य प्राप्त हो गया है इसे समय से पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि चकमार्गों को चिह्नित कर मरम्मत कराये। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, गोशाला, जल जीवन मिशन, आईजीआरएस, शौचालय, कोविड-19 टीकाकरण, संचारी रोग, दस्तक अभियान, गेहूं क्रय आदि के बारे में समीक्षा की गई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गोशालाओं को संचालित कराकर गोवंश को संरक्षित करें। गोशाला में चारा-भूसा आदि की व्यवस्था करा लें। बैठक में एडीएम उमाशंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता जल निगम धर्मेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें