क्रेता विक्रेता सम्मेलन में शामिल होेने के लिए डीएम ने सीएम योगी आदित्यनाथ को किया आमंत्रित। स्
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बृहस्पतिवार को गोरखपुर में मुलाकात की।
उन्होंने नवंबर में प्रस्तावित कालानमक से संबंधित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में आमंत्रित किया। साथ ही दिल्ली में मिले कालानमक के संबंध में किए कार्य में मिले ओडीओपी अवार्ड के बारे में भी जानकारी दी। उन्हें मिला एवार्ड भी दिखाया।
डीएम ने बताया कि जिले के ओडीओपी कालानमक के उत्पादन, आयात एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नवंबर की आठ और नौ तारीख को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश व देश समेत विदेशों से भी उद्यमियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सम्मेलन में आमंत्रित किया है, जिससे लोगों का उत्साहवर्धन होगा। सीएम की ओर से जल्द ही तिथि निर्धारित करने का आश्वासन दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री से जिले में नेपाल सीमा पर पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करने संबंधी सागर माला प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए भी आग्रह किया है। संवाद