पथरा। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर अनेक जगह झाड़ियां उगी हुई हैं। इनकी कटाई व छंटाई न होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
सड़क के दोनों किनारे उगी झाड़ियों को बचाने में वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। फिर भी पीडब्ल्यूडी के अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर उठाना पड़ रहा है।
बांसी-डुमरियागंज 30 किमी लंबे मार्ग से हर दिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। जो जिले काे जोड़ने वाला भी प्रमुख मार्ग है। जहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़क की ओर झुकी झाड़ियों के कारण वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। सबसे खराब स्थिति टेढि़या चौराहा से पाला गांव और औराताल एसबीआई से कोनकटी चौराहे तक है। जहां बेतरतीब झाड़ियां दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही हैं।