फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने पंचायत भवन का किया निरीक्षण, जनसेवाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

Thu, 23 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नादेपार पंचायत भवन में अभिलेखों और ऑनलाइन सेवाओं की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड व फार्मर रजिस्ट्री बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को विकासखंड जोगिया की ग्राम पंचायत नादेपार स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही जनसुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक और संबंधित कर्मचारियों से फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी और ई-श्रम कार्ड बनाने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि इन योजनाओं के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र जैसी मूलभूत सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। पंचायत सहायक समय पर पंचायत भवन में उपस्थित रहकर सभी ऑनलाइन कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांवों में डुग्गी-मुनादी कराकर अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी जोगिया रामानंद वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें