कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कोषागार कार्यालय में मिली गंदगी, गुस्साए डीएम
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का डीएम दीपक मीणा ने बुधवार को निरीक्षण किया। कोषागार कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। अभिलेखों से जुड़ीं फाइलों का रखरखाव बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया।
डीएम ने पहले संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर ईआरके रवीन्द्र श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि फाइलों का रख-रखाव ठीक ढंग करने के साथ ही कार्य विभाजन का भी निर्देश दिया। न्याय सहायक-आयुध सहायक कक्ष का निरीक्षण के बाद ईडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर डीएम ने ईडीएम अमरेंद्र दुबे को साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराए जाने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर डीएम ने वरिष्ठ सहायक अब्दुल जब्बार को निर्देश दिया कि जिन वस्तुओं का प्रयोग न हो रहा हो उन्हें निष्प्रयोज्य कराएं। कोषागार कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम सीताराम गुप्त, अतिरिक्त विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देवेश कुमार गुप्ता, न्याय सहायक राम केवल, प्रशासनिक अधिकारी सूर्यलता श्रीवास्तव, आपदा लिपिक उमाकान्त मिश्र आदि मौजूद रहे।